अच्छी जिंदगी और जॉब पाने के लिए आप जीजान से मेहनत करते हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं आती। ऐसा नहीं है कि आपकी मेहनत में कमी है बल्कि इसके लिए आपके ग्रह भी जिम्मेदार हो सकते हैं। व्यक्ति के जीवन में ग्रहों की चाल और दशाओं का बहुत प्रभाव पड़ता है। जब मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता है तो समझ लेना चाहिए कि कहीं न कहीं जन्मकुंडली में विराजमान ग्रह बाधा डाल रहे हैं।
ग्रहों की बाधा को समय रहते शांत करना बेहद जरूरी है वरना करियर में मुश्किलें पैदा हो सकती है। घरेलू उपायों से भी ग्रहों की स्थिति
चंद्रमा का स्वभाव चंचल होता है। चंद्रमा के अशुभ होने पर व्यक्ति सही सवालों को भी गलत कर देता है। बुध मेमोरी को तेज करता है। याद करने में दिक्कत आती है तो बुध की अशुभता को दूर करें।
इसके साथ ही बुध की अशुभता को दूर करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करें। बुधवार के दिन गणेश जी के सामने उनकी प्रिय सामग्री चढ़ाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं। मां सरस्वती का चित्र स्टडी रूम में लगाएं। चंद्रमा की अशुभता को दूर करने के लिए पूर्णिमा को जल का अध्य दें। भगवान शिव की पूजा करें।