हिन्दू धर्म में केले के पेड़ को काफी पवित्र और उपयोगी माना गया है। पौराणिक काल से ही भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता रहा है। आपको बता दें कि केले के धार्मिक लाभ के अलावा वैज्ञानिक गुण भी बहुत हैं। आज हम आपको यहां केले केे पेेेेड़ केे चमत्कारी लाभ केे बारे में बताने जा रहे हैैं, जो घर में शांति और खुशहाली दोनों ही लाते हैं।
केला फल को रोचक, मधुर, शक्तिशाली, वीर्य व मांस बढ़ाने वाला और नेत्रदोष को दूर करने में हितकारी माना जाता है। पके केले के नियमित सेवन से शरीर हष्टपुष्ट होता है। केले से कफ, रक्तपित, वात और प्रदर जैसे रोगों से भी छुटकारा मिलता है।
केले में मुख्यत: विटामिन-ए, विटामिन-सी, थायमिन, राइबो-फ्लेविन, नियासिन तथा अन्य खनिज तत्व होते हैं। इसमें जल का अंश 64.3 प्रतिशत, प्रोटीन 1.3 प्रतिशत, कार्बोहाईड्रेट 24.7 प्रतिशत तथा चिकनाई 8.3 प्रतिशत है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार और पिछले हिस्से पर केले के पौधे को न लगाएं। केले के तने में लाल धागा बांधकर रखें।
केले में साक्षात विष्णु और लक्ष्मी का वास होता है। घर में संतान हमेशा खुशी और संकटों से दूर रहती हैं। केले का पौधा घर में लगाने से बृहस्पति ग्रह का शुभ फल मिलने लगता है। इसके घर में होने से वैवाहिक जीवन की कठिनाईयां दूर होती है। अविवाहित कन्याओं का शीघ्र विवाह हो जाता है। उच्च शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति में यह पौधा सहायक सिद्ध होता है। इससे शांतिमय और सकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है।