जिन लोगों के जीवन में लंबे समय से परेशानियां और संकट आ रहे हैं और उनसे निजात नहीं मिल पा रहा तो इस साल की होली आपके लिए शुभ होगी। होली पर इन पांच चीजों का दान करके कई समस्याओं से निजात मिल सकता है। आपको बता दें कि होली पर तीन शुभ योग बन रहे हैं। होली पर गजकेसरी और त्रिपुष्कर योग बन रहा है जो व्यक्ति के जीवन में खुशियां भर देगा। इस दिन गुरु और शनि अपनी-अपनी राशि में विराजमान रहेंगे।
– होली दहन के दिन शाम को पति और पत्नी मिलकर दीपक जलाएं और चंद्रमा को अर्घ्य
– जो लोग किसीबीमारी से लंबे समय से पीडित हैं उन्हें इस दिन घर के बुजुर्ग का आर्शीवाद लेना चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाएं। गरीबों को उड़द की दाल का दान करें। घर में बने पकवानों का भोग लगाएं।
– घर में शांति बनाए रखने के लिए होलिका दहन के दिन घर में सुंदरकांड का पाठ करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होगी। सुंदरकांड का पाठ करें मनोयोग से करें।
– जिन लोगों के दांपत्य जीवन में प्रेमकी कमी है उन लोगों के लिए होली पर एक विशेष योग बन रहा है। इस योग में उपाय करने से जीवन में प्रेम की कमी दूर होगी। पति से विवाद की स्थिति है और कलेह का माहौल बना रहता है तो इस उपाय को जरूर करना चाहिए।
होली के दिन करें यह दान
1. गाय की सेवा करें और हरा चारा खिलाएं
2. कन्याओं को घर में भोजन कराएं।
3. गरीबों को रंग, वस्त्र और मिष्ठान का दान करें।
4. गुरु को प्रिय वस्तु भेंट करें।
5. छोटी कन्याओं को घर में भोजन कराएं।