हम सभी चाहते हैं कि आने वाले साल हम सभी के जीवन में खुशियां लेकर आएं। खासकर हम सभी पर शनि (shani dev) की कृपा बनी रहे। वर्तमान में गोचर के शनि मकर राशि में बने हुए हैं तथा ड़ेढ साल तक मकर राशि में रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि यह दोनों ही शनि की राशियां हैं। मान्यता है कि शनि देव समाज में न्याय और भाग्य को बल प्रदान करते हैं। आम लोगों के कारक शनिदेव ही हैं। आने वाले चार सालों में शनि के आर्शीवाद से जनमानस में उत्साह बना
यह भी पढ़़े: हनुमान जी को बहुत पसंद है चोला, जानिए सही ढंग से चढ़ाने का तरीका
आपको बता दें कि शनि देव आपके कार्य को गति प्रदान करेंगे साथ ही नए अवसरों की अधिकता बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग को अधिक मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही भ्रष्ट व्यक्ति समाज के सामने आएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि शनि देव सभी 12 बारह राशियों का भ्रमण 30 साल में पूरा करते हैं। एक राशि में ढाई वर्ष रहते हैं।शनि के प्रभाव से समाज में गतिशीलता आएगी। सक्रियता से समाज और संस्कृति को बल मिलेगा।
यह भी पढ़ें: रोज पूजा के लिए समय न निकाल पाने वाले लोग रोज 5 मिनट करें ये काम, होगा कल्याण
राजनीतिक दलों और सत्ताधीन लोगों को शनि का यह गोचर न्यायप्रियता को न्याय और जनकल्याण के लिए प्रेरित करेगा। इस वजह से आने वाले चार वर्ष सभी राशियों पर धन, धान्य और सफलता बरसेगी। जिन लोगों के जीवन में शनि की साढ़े साती चल रही है उन्हें भी सफलता और शौर्य की प्राप्ति होगी। जिन लोगों पर शनि का प्रकोप है उन्हें नियमित रूप से शनिवार के दिन शनि देव पर तेल चढ़ाना चाहिए साथ ही मंदिर में दान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: घर की माली हालत सुधारने के लिए शुक्रवार को जरूर करें ये उपाय