सेलेब्रेटी जैसी फिटनेट और खूबसूरती हम सभी पाना चाहते हैं लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से उनके डेली रुटीन को फॉलो नहीं कर पाते। ऐसे ही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के सभी दीवाने हैं और उनके ब्यूटी सीक्रेट को जानना भी चाहते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने खाने पीने को लेकर काफी कॉन्शियस हैं। वह फिट रहने के लिए संतुलित आहार लेती हैं और खुद को हाईड्रेट भी रखती हैं।
वैसे तो प्रियंका अपने फेस का ग्लो बरकरार रखने के लिए काफी कुछ करती हैं लेकिन वह नारियल तेल का इस्तेमाल नियमित
प्रियंका चोपड़ा अपनी स्किन को लेकर काफी सजग रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा कई बार अपने यूट्यूब वीडियो में भी घरेलू नुस्खों के बारे में बता चुकी हैं। वह एक दिन छोड़कर हल्दी का लेप लगातीहैं जो उनकी रंगत को बनाए रखती है। साथ ही वह नियमित रूप से फेशियल मास्क का प्रयोग करती हैं। वह फ्रूट और जूस का अधिक सेवन करती हैं ताकि त्वचा को जरुरी पोषण मिलते रहें।