होली का इंतजार हम सालभर करते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्यौहार है जिसमें जीभर कर रंगों के माध्यम से लोगों में प्यार बरसाया जाता है। अब कुछ ही दिनों में होली का रंगीला पर्व आने वाला है। होली के इस पावन अवसर पर राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग आपके जीवन में अधिक से अधिक उत्साह, ऊर्जा, शक्ति और मधुरता घोल सकते हैं। वैसे तो सभी रंगों का अपना अलग महत्व और अर्थ है लेकिन राशि के अनुसार इसका चुनाव कर अपने आने वाले जीवन को रंगीन बनाया जा सकता है।
मेष राशि
मेष राशि वाले काफी चंचल स्वभाव के होते हैं
वृष राशि
वृष राशि के लोगों के लिए ऑरेंज और पर्पल रंग काफी भाग्यशाली हैं। यह रंग उनके जीवन को खुशियों से भर देंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए इस वर्ष की होली काफी फलदाई होगी। इस राशि के लोगों के लिए हरा और परपल रंग भाग्यशाली रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए नीला और हरा रंग भाग्यशाली है। इस वर्ष आप अपने प्रियजनों को नीला और हरा रंग लगाए रिश्ते मधुर बनेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग होली पर्व को पूरे उत्साह से मनाते हैं। इस वर्ष उन्हें गोल्डन पीला और ऑरेंज रंग का प्रयोग करना चाहिए। यह रंग आपके लिए भाग्यशाली हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए ऑरेंज और परपल रंग काफी भाग्यशाली हैं। ऑरेंज रंग आपके जीवन में उत्साह भरेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए गुलाबी, सैफरन और ऑरेंज रंग काफी लाभदायक रहेगा। इस राशि के लोगों को सैफरन रंग उत्साह से भरेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग लाल, पीला और हरा रंग का प्रयोग करें। यह रंग उनके लिए काफी भाग्यशाली रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए पीला और लाल रंग जीवन में नई उमंग लाएगा। अपने प्रियजनों को लाल रंग का गुलाल लगाएं।
मकर राशि
मकर राशि के लोग गुलाबी और लाल रंग इस्तेमाल करें। यह रंग आपके लिए काफी भाग्यशाली है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग गुलाबी और लाल रंग का प्रयोग करें। यह रंग काफी प्रभावशाली हैं जो आपके जीवन को उत्साह से भर देंगें।
मीन राशि
मीन राशि वालों को हरा और ऑरेंज रंग काफी भाता है। ऑरेंज रंग आपके रिश्तों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।