कोरोना वायरस की यादों से लवरेज होकर साल 2020 अब बस खत्म होने को है। लोग नई उम्मीदों के साथ साल 2021 का स्वागत करने की तैयारियों में जुट गए हैं। उनके मन में अब यह सवाल है कि नया साल उनके जीवन में क्या नई खुशियां लेकर आएगा। यह जानने के लिए हर कोई राशिफल (Rashifal 2021) का सहारा लेता है।
नए साल को लेकर तारों-सितारों की चाल के अनुसार राशिफल तैयार किया जाता है। इस आधार पर ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि किसके जीवन में क्या नया होगा। यूं तो साल 2021 को लेकर ये कहा जा रहा है कि इस साल का सभी राशियों पर अच्छा-बुरा असर होगा, पर 4 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए नया साल अप्रतिम रहेगा।
दरअसल, साल 2021 में चार प्रमुख ग्रह- गुरु, शनि, राहु और केतु का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। राहु वृष में, केतु वृश्चिक में, गुरु मकर व कुंभ में और शनि मकर में प्रवेश करेंगे। इसलिए ये स्थिति चार राशियों के लिए लाभकारी परिस्थितियां बनाएगी।
इनके लिए सुख-संपत्ति लाएगा साल 2021
कर्क : कारोबार में लाभ, नौकरी में उन्नति के योग। जमीन-जायदाद बढ़ेगी। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। पूरे साल शुभ समाचार मिलते रहेंगे।
कन्या : अधूरे काम इस साल पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी। हर ओर से धन का आगमन होगा। कारोबारी हैं तो सफलता मिलेगी।
धनु : शुभ स्थितियां बनेंगी। जिस काम को शुरू करेंगे वो अवश्य पूरा होगा। अचानक धन लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेगा। अविवाहितों के लिए शादी का योग बनेगा। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा।
मीन : नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विदेश में शिक्षा के मौके मिलेंगे। विदेश जा सकते हैं। परिवार के साथ खुश रहेंगे। धन का आगमन होता रहेगा।