वेलेंटाइन डे अब करीब ही है और प्रेमी जोड़े इसकी खास तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में अपने प्यार करने वाले को हम क्या गिफ्ट दें जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहे। इस वेलेंटाइन डे पर आप राशि के अनुसार गुलाब देकर अपनी प्रेमी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। वेलेंटाइन डे पर गुलाब का बेहद महत्व होता है। गुलाब के रंग से आप अपनी छिपे हुए अहसास को बयां कर सकते हैं। गुलाब कई रंगों के होते हैं और रंगों के अनुरूप इसका मतलब और महत्व होता है।
मेष और वृश्चिक राशि
वेलेंटाइन डे पर मेष और वृश्चिक राशि
तुला और वृषभ
पर्पल रंग का गुलाब तुला और वृषभ राशि के लोगों को काफी पसंद होता है। वैसे सफेद रंग का गुलाब भी इन्हें काफी भाता है।
कन्या और मिथुन राशि
हरे रंग का गुलाब मिलना काफी मुश्किल है लेकिन यह खुशी और प्रचुरता का प्रतीक है। यह रंग कन्या और मिथुन राशि वालों को आकर्षित करता है।
कर्क और सिंह राशि
कर्क राशि वाले सफेद रंग को काफी पसंद करते हैं। यह रंग शाश्वत प्रेम और दिल की सच्चाई को बयां करता है। वहीं सिंह राशि वालों को लैवेंडर कलर का गुलाब पसंद आएगा। यह गहरे प्यार का प्रतीक है।
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के लोग अपने जीवन को लेकर काफी उत्साहित होते हैं।उन्हें गहरा लाल गुलाब काफी पसंद है। उन्हें लाल गुलाब देना उचित होगा।
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के लोगों को दोस्ती करना बेहद पसंद है।ऐसे में उन्हें पीला गुलाब देना शुभ होगा। पीला रंग दोस्ती का प्रतीक है।