वर्ष 2021 आने में अब बस 10 दिन बचे हैं। नया साल शुरू होते ही व्रत और त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नए साल में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भी लगेंगे। आज हम आपको बता रहे हैं कि साल 2021 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तारीख और समय। इसके साथ ही इन ग्रहण का असर किन-किन देशों में पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2021 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे।
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई पड़ेगा।
साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगेगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा।
साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई, 2021 को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत में एक उपछाया ग्रहण के तौर पर देखा जा सकेगा, जबकि पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर, 2021 को दोपहर करीब 11.30 बजे लगेगा, जो कि शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान पूजा आदि करना भी मना होता है। ग्रहण के समय मंदिर के कपाटों को बंद कर दिया जाता है।