इस समय कोरोना वायरस एक विशाल संकट के रूप में पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में अपने आप को सुरक्षित किए हुए हैं। ऐसे में हनुमान चालीसा का पाठ लोगों को जहां मन की शांति प्रदान करेगा वहीं इस संकट से उभारने में मदद भी करेगा। जो लोग घर पर समय व्यतीत कर रहे हैं उनके लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आपको बता दें कि हनुमान चालीसा में 40 छंद होने के कारण इसे चालीसा कहा जाता है। जब मन अशांत हीहोता जीवन में कोई बड़ा संकट आता है या फिर शनि
हनुमान चालीसा पढ़ने से राम भक्त हनुमान प्रसन्न होते हैं। चालीसा पढ़ने से व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उसे अपने अंदर मौजूद गुणों को समझने में मदद मिलती है। जो लोग इसका पाठ नियमपूर्वक करते हैं उनमें बल-बुद्धि का विकास होता है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन में उत्पन्न हो रही सभी संकाय समाप्त हो जाती है। चालीसा का नियमित रूप से पाठ करने से मन ही नहीं बल्कि व्यापार, पारिवारिक और नौकरी से संबंधित सभी समस्याएं एक-एक करके समाप्त हो जाएंगी। साथ ही भगवान राम का आर्शीवाद भी आपको मिलेगा।