आज मकर संक्रांति है जो सालों बाद 15 जनवरी को पड़ी है। आज के दिन दिया हुआ दान सालभर आपके लिए खुशखबरी लाएगा। इस दिन यदि अपनी राशि के अनुसार दान दिया जाए तो दान से मिलने वाला फल कई गुना बढ़ जाता है। जानें आपकी राशि के अनुसार कौन सा दान शुभ है।
मेष
आज के दिन चादर और तिल का दान करें तो जल्द ही हर मनोकामना पूरी हो सकती
वृषभ
वृषभ राशि वाले वस्त्र और तिल का दान करें तो काफी लाभ होगा।
मिथुन
मिथुन राशिवाले लोग चादर और छाते का दान करें तो सालभर आपके काम पूरे होते रहेंगे।
कर्क
यदि आपकी राशि कर्क है तो आपको साबूदाना और वस्त्र का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।
सिंह
आपको आज के दिन कंबल और चादर का दान करना शुभदायक होगा।
कन्या
कन्या राशि वाले यदि तेल और उड़द दान का दान करें तो खुशखबरी मिलेगी।
तुला
आज के दिन आपको रुई, वस्त्र, राई, सूती वस्त्रों का दान करना चाहिए। इसके अलावा जरूरतमंद को चादर भी दान में दे सकते हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले आज के दिन खिचड़ी का दान करें। इसके अलावा कंबल का दान भी लाभदायक होगा।
धनु
आज के दिन आप चने कीदाल का दान करें। पूरेवर्ष विशेष लाभ कीसंभावना है।
मकर
आज आप कंबल और पुस्तक का दान करें तो हर कामना पूरी होगी।
कुंभ
आज कुंभ राशि वाले साबुन, वस्त्र, कंघी और अन्न का दान करें। आज किया गया दान फालदायी होगा।
मीन
मीन राशि वाले साबूदाना, कंबल, सूती वस्त्र और चादर का दान करें।