महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। यह पर्व हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। इस दिन भगवान शिव की लोग रात भर अराधना करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की पूजा करते हैं। इस साल 21 फरवरी को महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मोकामना पूरी होती है। इसलिए इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। भोलेनाथ के मंदिर में जाकर भगवान शिव पर जल और पुष्प अर्पित करते हैं।
इस दिन सभी राशि के जातक अपनी-अपनी राशि अनुसार भगवान
अपनी राशि के अनुसार ऐसे करे महादेव को प्रसन्न
मेष राशि
मेष राशि वाले व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध एवं दही चढ़ाएं। अथवा लाल चंदन व लाल रंग के पुष्प भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें। इसके साथ-साथ “ॐ नागेश्वराय नमः” मंत्र का जाप 51 या 108 बार जरूर करें। आपके मन की सभी इच्छाएं जल्द ही पूरी होंगी ।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले व्यक्ति को शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए। उन्हें खोए की मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद शिवजी के रुद्राष्टक का पाठ अवश्य करें ।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले व्यक्ति भगवान शिव को धतूरा, भांग, अर्पित करने के बाद 108 बार शिव पंचाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले व्यक्ति भगवान शिवलिंग का अभिषेक भांग मिश्रित गाय के दूध के साथ करें। इसके बाद रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले व्यक्ति भगवान शिव की पूजा कनेर के लाल रंग के पुष्प से करें। इसके बाद मंदिर में ही बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले व्यक्ति भगवान शिव को बेर, धतूरा, भांग और अक का फूल अर्पित करें। इसके बाद शुभ फल प्राप्त करने के लिए उनकी आधी परिक्रमा जरूर करें।
तुला राशि
तुला राशि के वाले व्यक्ति मिश्री युक्त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद शिव के सहस्त्र नामों का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति शिव जी का पूजन गुलाब के फूल एवं बेलपत्र से करें। इसके बाद रुद्राष्टकम का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले व्यक्ति महा शिवरात्रि के दिन आप भगवान शिवलिंग का श्रृंगार करें एवं प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाएं। इसके बाद श्री शिवाष्टक का पाठ करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातक धतूरा, भांग अष्टगंध आदि से भगवान शिव का पूजन करें। इसके बाद 108 बार इस मंत्र का “ॐ पार्वतीनाथाय नमः” का जाप करें ।
कुंभ राशि
कुम्भ राशि वाले व्यक्ति गन्ने के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। इसके बाद शिवाष्टक का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले व्यक्ति को रात में पीपल के पेड़ के नीचे बैठ कर पूजा करनी चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं और पूजा कर दान करें।