दुनियाभर में क्रिसमस की धूम है और इसे खुशियों का त्योहार कहा जाता है। इसे दुनियाभर में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन प्रभु यीशू का जन्मदिवस होता है। इस त्योहार को केवल ईसाई लोग ही नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोग मनाते हैं। इस दिन पूरे घर को सजाया जाता है। साथ ही क्रिसमस (Christmas) पर क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) लगाने और उसे सजाने की भी प्रथा है। इस ट्री को घंटियां, गुब्बारे आदि से सजाया जाता है। क्रिसमस ट्री को काफी खास माना जाता है। आपको शायद ही पता होगा कि घर पर क्रिसमस ट्री लगाने से कई तरह के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।
निगेटिविटी होती है दूर : घर पर क्रिसमस ट्री लगाने से नकारात्मकता दूर होती है। माना जाता है कि प्रभू यीशू के जन्म के वक्त पिता जोसेफ और मरियम को बधाई देने वालों में स्वर्ग के दूत भी शामिल थे। इन्हीं दूतों ने यीशू के जन्म की खुशी में फर के पेड़ को रोशन किया था।
घर में आती है बरकत : माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को मोमबत्ती से सजाने पर घर में बच्चों की उम्र लंबी होती है और मोमबत्ती की रोशनी से घर पर बरकत बनी रहती है।
प्रेम में बढ़ोतरी : कई लोग क्रिसमस ट्री को हमेशा अपने घर पर लगाकर रखते हैं। माना जाता है कि इससे घरवालों के बीच प्रेम बढ़ता है और वह एक दूसरे का सम्मान भी करते हैं।
ट्री लगाने की सही दिशा : क्रिसमस ट्री को उत्तर दिशा में रखा जाना चाहिए। आप इसे उत्तर पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। इसके साथ ही ध्यान रखें कि क्रिसमस ट्री का आकार तिकोना हो। वास्तु में तिकोने आकार को अग्नि का प्रतीक माना जाता है। अग्नि को जीवन के पांच तत्वों में से एक माना जाता है।