होली पर इस वर्ष दो विशेष योग बन रहे हैं। जिन लोगों के जीवन में प्रमोशन, उच्च पद, धन और शिक्षा संबंधी कोई परेशानी बनी हुई है तो ऐसे लोगों के लिए इस बार की होली बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार होली बहुत शुभ है। होली पर गजकेसरी और त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दोनों ही योग बहुत ही शुभ होते हैं।
आपको बता दें कि जिन लोगों की जन्म कुंडली में गजकेसरी योग है उनके लिए इस बार की होली विशेष होने जा रही है। होली पर गुरु और शनि अपनी राशि में
जिन लोगों को शनि ग्रह से संबंधित समस्याएं आ रही हैं। जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती चल रही है उन्हें शनि की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन बजरंग बनी की पूजा करनी चाहिए। सुंदरकांड या हनुमान चालिसा का पाठ करें। होली के दिन शनि का दान भी करने से शनि ग्रह अच्छे फल प्रदान करते हैं।
अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए जरुरी है कि आप होली के दिन सुंदरकांड का पाठ करें। इससे कर्ज उतारने में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। यह छोटे-छोटे उपाय करके आप आसानी से अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यह होली आप सभी के लिए काफी विशेष होने वाली है।