घर में बहन या बेटी जैसे ही जवान होने लगती है माता-पिता और भाइयों की चिंता उसके विवाह के लिए सताने लगती है। हर मां-बाप को अपनी बेटी के लिए एक योग्य वर की तलाश होती है जो उनकी बेटी को आजीवन सुखी रख सके। इसके बावजूद कभी-कभार ग्रहों के संयोग की वजह से विवाह में देरी आती है या मनचाहा रिश्ता नहीं मिल पाता। ऐसे मां-बाप अपनी बेटी के लिए सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु की खास तरह से पूजा कर सकते हैं। विश्वास कीजिए, सफलता जरूर मिलेगी। यह प्रयोग कई लोगों द्वारा आजमाया हुआ है।
गुरुवार
को विष्णु-लक्ष्मी के मंदिर जाकर चढ़ाएं ये खास चीज
किसी भी महीने के शुक्लपक्ष के गुरुवार से इस उपाय की शुरुआत कर सकते हैं। विष्णु-लक्ष्मी जी के मंदिर जाकर भगवान विष्णु को सेहरे के ऊपर लगी हुई कलंगी चढ़ाएं। इसके साथ ही बेसन के पांच लड्डूओं का भोग भी लगाएं। बेटी की शादी की सारी अड़चनें दूर हो जाएंगी।
शीघ्र शादी के लिए शिव मंदिर में करें ये उपाय
जिस कन्या की शादी होनी है, यह उपाय उन्हें खुद ही करना है। गुरुवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें। अपने हाथों से बेसन के 108 लड्डू बनाएं। इन लड्डूओं को पीले रंग की टोकरी में पीले रंग का कपड़ा बिछा कर रख लें। अपनी क्षमता के अनुसार दक्षिणा भी रखें। फिर, किसी नजदीक के शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव से गुरु ग्रह की शांति की प्रार्थना करें और टोकरी का सारा सामान किसी ब्राह्मण को दे दें। फिर, मां पार्वति और भोलेनाथ से विवाह होने की प्रार्थना कर घर लौट आएं। यह उपाय भी आजमाया हुआ है।
यहां ध्यान रखने वाली बात है कि बेसन बनाने के क्रम में घर में कोई सामान न रह जाए। और लड्डू का प्रयोग घर में न किया जाए।