अगर आप हिंदू धर्म को मानते हैं तो यह जरूर जानते होंगे कि सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। इसी प्रकार, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह की पूजा करते हैं। शुक्रवार को उपवास रखने का भी विधान है। कहते हैं कि शुक्रवार को व्रत रखने से मां लक्ष्मी जीवन की सभी बाधाओं को दूर करती हैं और जो व्यक्ति इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करता है उस पर धन की बारिश भी करती है।
जीव-जंतु भी देते हैं धन आगमन के संकेत
धन
सफाई कर्मचारी का दिखना है शुभ संकेत
अगर सुबह-सुबह घर से निकलते ही आपको कोई सफाई करने वाला व्यक्ति दिखे तो समझ लें यह एक शुभ संकेत हैं। इतना ही नहीं, अगर सोकर उठते ही परिवार के किसी व्यक्ति के हाथों में या कहीं पर दूध या दही से भरा कटोरा या बत्रन दिख जाए तो समझिए आपकी किस्मत चमकने वाली है। सुबह-सुबह अगर आपकी नींद मंदिर की घंटियों या शंख की ध्वनि से खुलती है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है।
गौमाता का दर्शन होता है शुभ
अगर आप घर से बाहर निकल रहे हें और आपको गाय दिख जाती है तो इसे अपनी खुशकिस्मती समझिए। मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का यह भी एक संकेत है। गाय को प्रणाम करके ही आगे बढ़ें। अगर कहीं आते-जाते समय रास्ते में या सपने में सफेद रंग का सांप दिख जाए तो इसे शुभ संकेत मानिए। मां लक्ष्मी की कृपा आने से पहले ऐसे संकेत निश्चित तौर पर मिलते हैं।