हर घर में घड़ी होना एक आम बाता है लेकिन घर के भीतर किस दिशा में घड़ी लगाना शुभ होता है और किस दिशा में लगाना अशुभ यह ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। आज हम आपको यहां वास्तु के अनुसार घर में घड़ी लगाने के उचित स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं……
आपके घर में अगर घड़ी दक्षिण दिशा में लगी है तो इसको तुरंत हटा लें क्योंकि यह आपके व परिवार के लिए सही नहीं है। यह ठहराव की दिशा है और इसके कारण आपके घर के मुख्य सदस्य की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
यदि आपने
घर में घड़ी लगाने की सबसे अच्छी दिशा पूर्व मानी गई है। अगर आपके घर में पूर्व दिशा में घ़ड़ी लगी है तो इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। अगर आप घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाएंगे तो घरवालों के मन में हमेशा सकारात्मक विचार आते हैं।
वास्तु के अनुसार घडि़यां भी अलग-अलग होती हैं। वास्तु में ये माना गया है कि अगर आपके घर में पेंडुलम वाली घड़ी है तो आपके लिए यह अच्छी होती है। इससे लोगों की तरक्की होती है। इस घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।
अगर आपके घर में बंद या खराब घड़ी है तो आपको इस तरक की घड़ी को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
घर में काले, नीले और केसरिया रंग की घड़ी कभी नहीं लगानी चाहिए। ये वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं है। इसके साथ ही आपके घर में लगी घड़ी चौकोर या गोल है तो यह शुभ है। ऐसी घड़ी आपके लिए शुभ होती है। इस आकार की घड़ी लगाने से घर में सुख और शांति आती है। इससे घरवालों की तरक्की भी होती है।