मार्च महीने के अंत में होली का पावन पर्व पड़ रहा है। होली का पर्व पंचांग के अनुसार 28 मार्च को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से मार्च का महीना बहुत ही विशेष है। होली के आठ दिन पहले होलाष्टक आरंभ हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि होलाष्टक के दौरान शुभ कार्यों की शुरुआत नहीं की जाती। इसी माह में महाशिवरात्रि पर्व भी पड़ रहा है।
गर्मियों में स्किन को दें नेचुरल ग्लो, अपनाएं यह कारगर उपाय
पंचांग के अनुसार होलाष्टक 21 मार्च से आरंभ होगा और 28 मार्च को
इसके साथ ही होलिका दहन के साथ ही होली का पर्व आरंभ हो जाता है। होली का पर्व देशभर में दो दिनों तक मनाया जाता है कुछ स्थानों पर होली पंचमी तक मनाई जाती है। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किया जाता है। इसके अगले दिन होली खेली जाती है। होलिका दहन 28 मार्च को होगा।
कुछ सपने बदल सकते हैं आपकी सोई हुई किस्मत, बरसेगा अपार धन
होलिका दहन का इस वर्ष शुभ मुहूर्त 28 मार्च को 2 घंटे 20 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार हालिका दहन का मुहूर्त 28 मार्च को शाम 6:37 मिनट से 8:56 मिनट तक रहेगा। सभी जगह इसी मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा।