फरवरी माह शुभ कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि 3 मार्च 2020 से होलाष्टक लगने वाला है। होलाष्टक लगते ही शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। किसी भी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। होलाष्टक का अर्थ है होली से पूर्व के 8 दिन। इन 8 दिनों को ही होलाष्टक माना गया है।
इस वर्ष होलाष्टक का समय 3 मार्च 2020 से 9 मार्च 2020 तक रहेगा। फाल्गुन शुल्क अष्टमी से लेकर होलिका दहन यानि पूर्णिमा तक होलाष्टक रहेगा। होलाष्टक में कोई भी संस्कार मतलब शुभ कार्य नहीं किए जाते। होली का पर्व इस वर्ष
आपको बता दें कि होलाष्टक के समय विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण और शुभ कार्य नहीं होते। इसके अलावा घरमें किसी भी नई वस्तु को नहीं लाना चाहिए। इस समय वाहन, भवन, सोना और आभूषण नहीं खरीदना चाहिए। होलाष्टक के दिनों में दान करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में आने वाले कष्टों से मुक्ति मिलेगी।