मार्च महीना शुरू हो चुका है। इस महीने होली का पावन पर्व है। आज से यानी 3 मार्च से होलाष्टक लग चुका है जिसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा। इस महीने में कई पर्व और व्रत हैं। महीने की शुरुआत होलाष्टक से और अंत यमुना छठ से होगी। आपको बता दें कि इस माह में जन्में लोगों के लिए यह माह काफी भाग्यशाली रहेगा।
6 मार्च: मार्च के पहले हफ्ते में आमला एकादशी पड़ेगी। यह एकादशी शुक्रवार के दिन है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। एकादशी का व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है।
9
10 मार्च: 10 मार्च को पूरे देश में होली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रंग खेला जाएगा। इस बार होली का पर्व मंगलवार का है। होली पर सभी सरकारी दफ्तरों का अवकाश रहेगा।
14 मार्च: इस दिन मीन संक्रांति है। यह संक्रांति शनिवार को होगी।
16 मार्च: इस दिन शीतला अष्टमी होगी। यह अष्टमी सोमवार को पड़ रही है। इस दिन लोग बसोड़ा भी मनाते हैं। इस दिन मां शीतला देवी की पूजा की जाती है।
19 मार्च: इस दिन पापमोचनी एकादशी होगी। यह एकादशी गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन भी काफी लोग व्रत रखते हैं।
25 मार्च: 25 मार्च को चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होंगे। यह बुधवार को शुरू होगी। आपको बता दें कि इस दिन गुडी पडवा भी है।
27 मार्च: इस दिन गौरी पूजा और गणगौर है। बिहार और उत्तरप्रदेश में स्त्रियां गणगौर की पूजा करती हैं।
30 मार्च: महीने के अंत में यमुना छठ पूजा होगी। यह सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है।