2020 की मौनी अमावस्या 24 जनवरी को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या के तौर पर मनाया जाता है।
पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि माघ माह के पुण्य स्नान के जरिये भगवान नारायण को आसानी से पाया जा सकता है। मौनी अमावस्या को किया गया गंगा स्नान का खास महत्व है। मौनी अमावस्या का दिन बहुत ही पवित्र माना गया है। इस दिन मौन व्रत धारण करने का अधिक महत्व है।
पौराणिक कथाओं के मुताबिक माघ मास की प्रत्येक तिथि एक पर्व के समान है। अमावस्या के दिन
मालामाल होने के लिए मौनी अमवस्या के दिन करें ये काम:
- मौनी, माघी अमावस्या के दिन जप-तप, ध्यान-पूजन करने से विशेष धर्मलाभ प्राप्त होता है।
- मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर आचरण तथा स्नान-दान करने का विशेष महत्व है।
- माघ मास में पवित्र नदियों में स्नान करने से एक विशेष ऊर्जा प्राप्त होती है।
- इस दिन सूर्य नारायण को अर्घ्य देने से गरीबी और दरिद्रता दूर होती है।
- अमावस्या के दिन 108 बार तुलसी परिक्रमा करना चाहिए, फायदा होगा।
- मंत्र जाप, सिद्धि साधना और दान देकर मौन व्रत को धारण करने से पुण्य प्राप्ति और भगवान का विशेष आशिर्वाद प्राप्त होता है।
- जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर है, वह गाय को दही और चावल खिलाएं इससे मानसिक शांति मिलेगी।
- जो लोग घर पर स्नान करके अनुष्ठान करना चाहते हैं, उन्हें पानी में थोड़ा गंगा जल मिलाकर तीर्थों का आह्वान करते हुए स्नान करना चाहिए।
- शास्त्रों के अनुसार माघ मास में पूजन-अर्चन व नदी स्नान करने से भगवान नारायण को प्राप्त किया जा सकता है। इस दिन नदी में स्नान करने से स्वर्ग प्राप्ति का मार्ग मिलता है।